फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गो तस्करों से मुठभेड़, दो घायल समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात पुलिस पलवाड़ा रोड से बागड़पुर की ओर गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। जैसे ही पुलिस टीम नेह नीड तिराहे के पास पहुंची तो चकरोड में एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखाई दी। जिसकी लाइट जल रही थी और उसमें कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आए।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि चार व्यक्ति एक गोवंश को नीचे गिराकर गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की और घेराबंदी कर चारों बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों ने अपने नाम बबलू निवासी, थावला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद व शहजाद निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर बताए।
अन्य दो आरोपियों की पहचान तौफीक निवासी इंद्री थाना मोठ जिला रामपुर और सुरजीत यादव निवासी नगला जानी थाना मूढ़ा पांडे मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि शहजाद पर दो दर्जन से अधिक, बबलू पर तीन दर्जन, जबकि तौफीक और सुरजीत पर एक-एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। पुलिस द्वारा शेष आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें