फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में गो तस्करों से मुठभेड़: पुलिस ने चार बदमाश दबोचे...दो को लगी गोली; हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

Fri, 23 Jan 2026 10:38 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गो तस्करी की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। फायरिंग के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने हथियार, कार और गोकशी के उपकरण बरामद किए। 
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात पुलिस पलवाड़ा रोड से बागड़पुर की ओर गश्त और चेकिंग कर रही थी। जैसे ही पुलिस टीम ने नीड तिराहे के पास पहुंची, चकरोड पर एक सफेद रंग की कार खड़ी मिली, जिसकी लाइट जल रही थी और उसमें कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त नजर आए।

विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि चार व्यक्ति एक गोवंश को नीचे गिराकर गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाशों ने अपने नाम बबलू निवासी थावला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद और शहजाद निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर बताए। अन्य दो आरोपियों की पहचान तौफीक निवासी इंद्री थाना मोठ जिला रामपुर और सुरजीत यादव निवासी नगला जानी थाना मूढ़ा पांडे जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार और गोकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि शहजाद पर दो दर्जन से अधिक, बबलू पर तीन दर्जन, जबकि तौफीक और सुरजीत पर एक एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें