गढ़मुक्तेश्वर। गांव पावटी के आम के बाग में गोकशी करने की फिराक में जुटे छह बदमाशों की सोमवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने तीन अन्य को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जीवित प्रतिबंधित पशु, तीन अवैध असलहे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार, बाइक और पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं।
एएसपी महेश कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव पावटी स्थित आम के बाग में कुछ बदमाश गोकशी की फिराक में हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्म सुरक्षा में जवाबी फायरिंग कर दी, जिसमें तीन बदमाश घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नईम निवासी आवास विकास कॉलोनी, बुलंदशहर रोड, हापुड़, जमील निवासी मकबरा डिकी, बजरिया के सामने गली, थाना देहली गेट, मेरठ, बिलाल निवासी मोहल्ला जाकिर कॉलोनी, कस्बा व थाना मसूरी, गाजियाबाद, मोहम्मद परवेज निवासी मोहल्ला लखीपुरा, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ, सोनू निवासी अठसैनी, गढ़, और आहत निवासी जाकिर कॉलोनी, कस्बा व थाना मसूरी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
मुठभेड़ में नईम, जमील और बिलाल मुठभेड़ में घायल हुए हैं। इनको पुलिस ने तुरंत गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से बाद में कोतवाली लाया गया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ विभिन्न जनपदों में गोकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत करीब चार दर्जन केस दर्ज हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा गोकशी का आरोपी नईम। संवाद
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा गोकशी का आरोपी नईम। संवाद
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा गोकशी का आरोपी नईम। संवाद
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा गोकशी का आरोपी नईम। संवाद
कोतवाली पुलिस ने पकड़ा गोकशी का आरोपी नईम। संवाद