सिंभावली। पावर ग्रिड 220 केवीए के मुख्य बेस पर मरम्मत कार्य के कारण सोमवार को (आज) सुबह आधा दर्जन से अधिक उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रहेगी।
220 केवी बिजली केंद्र के अवर अभियंता राजपाल सिंह ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बिजली की मांग भी बढ़ गई है। गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से निजात दिलाने और किसी भी समस्या का पहले से ही निस्तारण कराने के लिए सोमवार सुबह को केंद्र पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिसके लिए सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया है कि मरम्मत कार्य के चलते सिंभावली, धनपुरा, दत्तियाना, उपैड़ा, डेहरा रामपुर समेत आधा दर्जन बिजली घरों पर आपूर्ति नहीं दी जाएगी। हालांकि गढ़ क्षेत्र को अन्य केंद्र से जोड़ कर बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाएगी। संवाद