एसडीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में झंडा मुशर्रफपुर गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान छह उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली की चोरी करते पकड़े गए। इनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इसके अलावा 2.48 लाख रुपये के बकाएदार 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए और एक लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।टीम में अवर अभियंता अनिल कुमार, शेर अली, बिजेंद्र कुमार व अनिल शर्मा मौजूद रहे।
वहीं बाबूगढ़ में सहायक अभियंता मीटर योगेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को 60 मीटर घर से बाहर लगवाए गए। मीटरों की चेकिंग भी की गई। अवर अभियंता राधे श्याम यादव ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान के तहत दो लाख 41 हजार के 12 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
इसके साथ ढाई लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। उपखंड अधिकारी दीपांशु सहाय ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।