फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना पुलिस ने तीन दिन में दूसरी बार इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना सहित दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस चोरी की पांच इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने अपना नाम नंदू उर्फ नरेन्द्र उर्फ मनवीर पुत्र बबलू गुर्जर धोलिया निवासी गांव खानपुर दिल्ली व फईन पुत्र निजाम खान गांव आली थाना सरिता विहार दिल्ली बताया है। उन्होंने बताया कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटी कम्पनी में कार्य करते हैं। जिसके चलते वह आसानी से स्कूटी को चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर को पुलिस ने गिरोह के तीन चोर प्रदीप पुत्र हरशरण व अमित पुत्र विकल सिंह निवासी गांव भूडिय़ा थाना कपूर और राजू पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव भटोना थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से पुलिस ने पांच इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की थी। उन्होंने बताया कि थाना कपूरपुर पुलिस इस गिरोह से अब तक चोरी की दस स्कूटी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें