फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेरठ-बुलंदशहर रोड पर शिफ्ट होंगे बिजली के खंभे

Fri, 29 Mar 2024 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ-बुलंदशहर रोड पर बिजली के खंभों को शिफ्ट करने का कार्य अगले सप्ताह से शुरू होगा। ऊर्जा निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। वहीं, नए खंभे और तार भी सोमवार तक आने की उम्मीद है। करीब सवा तीन करोड़ से यह कार्य कराया जाना है। खंभे शिफ्ट न होने के कारण सड़क चौड़ीकरण का काम रूका हुआ है।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर धीरखेड़ा और बुलंदशहर रोड पर सोना पेट्रोल पंप तक डिवाइडर बनाने का कार्य लगभग हो चुका है। सड़क के दोनों और चौड़ीकरण के लिए खोदाई भी शुरू कर दी गई है। लेकिन पर्याप्त जगह न मिलने के कारण सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। दरअसल, सड़क के दोनों और ऊर्जा निगम के खंभे और लाइनें हैं, जिनका शिफ्ट होना जरूरी है।
पीडब्ल्यूडी द्वारा शिफ्टिंग का पैसा जमा कराया जा चुका है, ऊर्जा निगम की ओर से टेंडर भी निकाले जा चुके हैं। सामान न मिलने की वजह से कार्य अटका हुआ है। हालांकि अब सोमवार तक सामान मिलने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कोट
बिजली के खंभे और लाइन की शिफ्टिंग का कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। टेंडर पहले ही निकाले जा चुके हैं। सामान सोमवार तक मिलने की उम्मीद है, तेजी से कार्य शुरू कराया जाएगा।अवनीश कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें