फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 27 सांड़ के हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Fri, 29 Mar 2024 09:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। करीब दो माह पहले मुबारिकपुर सलामतपुर गांव निवासी युवक कुंवरपाल (35) पर सांड़ों के झुंड ने हमला बोल दिया था। वह रात को बाइक से घर लौट रहा था। दो महीने कोमा में रहने के बाद बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी कुंवरपाल पुत्र जगपाल सिंह हापुड में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। 25 जनवरी को वह ड्यूटी खत्म कर अपने गांव लौट रहा था। रात को करीब साढ़े 9 बजे के आसपास वह मुबारिकपुर गांव के कट के पास पहुंचा तो रास्ते में सांड़ों का झुंड सड़क को घेरे हुआ था। तभी सांड़ों ने टक्कर मारकर उसे बाइक से गिरा दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वह करीब आधा घंटा वहीं पड़ा रहा। परिजनों ने उसे घायलावस्था में हापुड़ में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वह पिछले दो माह से कोमा में था। लेकिन बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें