फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंधी से टीन शेड पर गिरा बिजली का खंभा, करंट से झुलसी शिवानी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 18 Apr 2026 02:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में आंधी से टीन शेड पर बिजली का खंभा गिर गया। करंट लगने से युवती की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आंधी से टीन शेड पर गिरा बिजली का खंभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ इलाके के गांव सेहल में शुक्रवार की रात आंधी के दौरान घर के पास लगा बिजली का खंभा टूटकर टीन शेड पर गिर गया। खंभे से उतरे करंट से 21 वर्षीय शिवानी की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात गांव सेहल निवासी दीपक की पत्नी शिवानी (21 वर्ष) घर में लगाए गए टीन शेड में सोई हुई थीं। देर रात बारिश और आंधी के दौरान घर के बराबर में लगा जर्जर खंभा टूटकर टीन शेड के ऊपर गिर गया। जिससे टीने शेड में करंट उतर आया। 

खंभा गिरने की आवाज और बिजली के तारो से निकली चिंगारी से महिला की आंख खुल गई और  वह उठकर शेड से बाहर की तरफ भागीं। इसी बीच टीन शेड से फश में उतरे करंट से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की चींख  सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन

जो तुरंत ही उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच की। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामला हादसे से जुड़ा है, रिपोर्ट उच्चाधिकारियो को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें