फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: चलती कार पर खतरनाक स्टंट, 21500 रुपये का कटा चालान, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Tue, 14 Apr 2026 08:45 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर युवक ने चलती गाड़ी की सनरूफ से निकलकर खतरनाक स्टंट किया। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने 21500 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
कार की सनरूफ से निकलकर स्टंट करने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-09 पर युवक ने चलती कार की सनरूफ से निकलकर खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद यातायात पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में युवक अर्द्धनग्न अवस्था में हाईवे पर तेजी से दौड़ रही कार की सनरूफ से बाहर निकाला हुआ दिखाई दे रहा है। कार में तेज आवाज में गाने बजाते हुए युवक हंगामा कर रहे हैं। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 21,500 रुपये का चालान किया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी गंभीर खतरे में डालते हैं। सीओ ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें