फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आईटीआई के छात्रों ने बनाए इलेक्ट्रिक बोर्ड

Sat, 18 Jan 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ स्थित आईपीईएम आईटीआई में चल रही तिमाही वार्षिक परीक्षा में छात्रों ने इलेक्ट्रिक बोर्ड और टी जॉइंट बनाकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्रों ने स्विच और सॉकेट से इलेक्ट्रिक बोर्ड और 7/20 पीवीसी वायर से टी जॉइंट का निर्माण किया। इलेक्ट्रीशियन अनुदेशक राहुल गौतम ने बताया कि इस प्रकार से जो वायर जॉइंट करते हैं, उनका जोड़ बहुत ही मजबूत होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईटीआई कोर्स एक ऐसा कोर्स है जो उत्तीर्ण छात्रों को स्वयं के रोजगार प्रदान करता है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना लागू की है जो आईटीआई पास छात्रों को पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त कॉलेटरल गारंटी मुक्त ऋण दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें