फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव कंट्रोल रूम में लगा स्कैनर गायब

Mon, 20 Feb 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन 2017 - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चुनाव के लिए कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से एक स्कैनर और सीएफएल गायब हो गई है। मामले में एडीएम ने कंट्रोल रूम में अंतिम बार ड्यूटी पर रहे नौ कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तत्काल सामान उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद 13 फरवरी को कंट्रोल रूम को बंद कर दिया गया। बंद होने पर कंट्रोल रूम से एक स्कैनर व सीएफएल गायब मिले।

एडीएम रजनीश राय ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अंतिम दिन ड्यूटी पर रहे सभी नौ कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि स्कैनर और सीएफएल को तत्काल उपलब्ध कराया जाए जो कर्मचारी उसे लेकर गया है या तो वह उसे लाकर दे या फिर सभी कर्मचारी अपने स्तर से खरीदकर उसे उपलब्ध कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें