फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: बेटों की लड़ाई में बुजुर्ग मां ने खुद को लगाई आग, मौत; सात बेटे और दो बेटियों के सिर से हटा मां का साया

Sun, 13 Jul 2025 10:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)

सार

आग में झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख उन्हें दिल्ली व मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। रविवार को हरियाणा पुलिस शव को लेकर गांव आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला निवासी एक बुजुर्ग महिला अपने पुत्रों के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहीं थीं। पुत्रों की कलह के चलते उन्होंने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को गांव में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी फत्तो (60) फरीदाबाद में अपने पुत्रों के साथ रह रहीं थीं। उनके सात बेटे व दो बेटियां हैं। फरीदाबाद में शनिवार को महिला के दो बेटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि महिला ने हस्तक्षेप किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आग में झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख उन्हें दिल्ली व मेरठ रेफर किया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। रविवार को हरियाणा पुलिस शव को लेकर गांव आई। हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया। रविवार को महिला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने थाना कपूरपुर पुलिस से भी संपर्क किया था। महिला को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें