फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा स्नान करने आए वृद्ध लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगा स्नान करने आए मुरादाबाद निवासी वृद्ध संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। बेटी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाष शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद निवासी सिमरन ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके पिता अनिल कुमार (करीब 65 वर्ष) परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आए थे। दोपहर के समय सभी लोगों ने गंगा स्नान किया। स्नान के बाद सभी लोग कपड़े बदलने लगे, इसी दौरान उनके पिता गंगा के तट से लापता हो गए।
जब अनिल कुमार उन्हें आसपास दिखाई नहीं दिए, तो उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर अन्य स्नानघाटों, बाजारों के अलावा हाईवे पर भी उनको तलाश किया। लेकिन, कुछ भी पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। ब्रजघाट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटैज की मदद से वृद्ध को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें