गढ़ में तहसील मार्ग पर एक बाइक पर बैठकर घूमते आठ युवक। इस दौरान युवकों ने ना तो अपनी जान की परवा
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एक ही बाइक पर आठ युवक सवार होकर स्टंट करते नजर आए। यह घटना तहसील रोड की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के सड़कों पर स्टंट कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन इस तरह के स्टंट देखने को मिलते हैं लेकिन पुलिस स्तर से कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे युवकों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने मांग की है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।