फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पीपीपी मॉडल पर विकसित होंगे हापुड़ के चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका द्वारा शहर के चौराहों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। आगामी माह से अधिकारी निर्माण शुरू कराने की तैयारी में हैं। इसके लिए प्रक्रियाएं लगभग अंतिम चरण में हैं। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। यह चौराहे हरियाली के रूप में विकसित होंगे।
विज्ञापन

हापुड़ पुराना शहर है लेकिन मार्गों की सुंदरता बढ़ाने के लिए कोई खास इंतजाम आज तक नहीं हुए हैं, जबकि प्रतिदिन तहसील चौराहा, अतरपुरा चौपला, मेरठ रोड तिराहा से लाखों की संख्या में लोग गुजरते हैं। अभी चौराहे साधारण रूप से बने हुए हैं। यहां तक कि करोड़ों रुपये खर्च करके गढ़-दिल्ली रोड पर बना डिवाइडर जर्जर हालत में है। वर्षों पहले लगीं फैंसी लाइटें खराब होने के बाद अब इन्हें बदला जा रहा है। ऐसे में शहर की सुंदरता बढ़ाने की आवश्यकता है। चौराहों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करके लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को गंदगी के प्रति जागरूक भी किया जा सकेगा।
मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि चौराहों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें