फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ माह बीते...80 वाटर कूलर लगाने का टेंडर नहीं निकाल सकी पालिका

विज्ञापन
हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका के दावे और काम की रफ्तार पूरी तरह से हवा-हवाई है। आठ माह बाद भी शहर में 80 वाटर कूलर लगाने का टेंडर पालिका के अधिकारी पुन: नहीं निकल सके है। वहीं, शहर में जगह-जगह लगे 24 वाटर कूलर में से कई खराब पड़े हैं तो किसी से प्रदूषित पेयजल निकल रहा है। इस कारण गर्मियों में राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष डीएम अभिषेक पांडेय ने नगर पालिका द्वारा खरीदे जाने वाले 80 वाटर कूलर की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था। मामला दो अगस्त 2025 का था। पालिका सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस लगा था। किसी ने डीएम से शिकायत की कि पालिका के जलकल विभाग के अधिकारी बाजार की कीमत से अधिक पर वाटर कूलर की खरीद कर रहे हैं। इस पर डीएम ने अपने अधीनस्थ से बाजार में कीमत की जानकारी कराई। दामों में फर्क मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संपूर्ण समाधान दिवस में ही टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया था।
उस समय 15वें वित्त आयोग से मिली करीब चार करोड़ रुपये की धनराशि से अधिकारी इन वाटर कूलर की खरीद कर रहे थे। इसके लिए अधिकारियों ने टेंडर निकालकर प्रक्रिया पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ माह बीतने के बाद भी अधिकारी नींद से नहीं जागे हैं। पुन: टेंडर कराने का अधिकारियों ने आजतक प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें