फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने वाहनों में मारी टक्कर

Wed, 12 Jun 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के आर्य समाज के सामने उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। इस दौरान लोगों ने चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा का चालान कर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक नशे में धुत ई-रिक्शा चालक कुछ सवारियों को लेकर गढ़ रोड की तरफ से तहसील चौराहे की ओर आ रहा था। अधिक नशा होने के कारण उसने आर्य समाज के सामने कई वाहनों में टक्कर मार दी। इस दौरान ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को भी चोट लग गई। लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद इसकी सूचना लोगों पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह चालक को ई-रिक्शा के साथ कोतवाली ले आए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ई-रिक्शा चालक मनवीर निवासी मोहल्ला शिवगढ़ी नशे की हालत में था। ई-रिक्शा का चालान कर चालक पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें