फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक की बरामदगी के लिए एसपी एसपी से मिले परिजन व ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ब्रजघाट से 22 मई को लापता हुए युवक की बरामदगी के लिए परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी अभिषेक वर्मा से मिले। इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने युवक के चार दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की।
विज्ञापन


जिला बुलंदशहर थाना सिकंदराबाद के गांव सराय दूल्हा निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि 22 मई की रात करीब आठ बजे उसका पुत्र अजीत गांव के अपने चार दोस्तों के साथ ब्रजघाट गंगा स्नान करने गया था। अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके पुत्र के फोन नंबर से उसके एक दोस्त का फोन आया। इस दौरान दोस्त ने बताया कि अजीत गांव तो नहीं पहुंच गया है। उसने गांव न आने की बात कही। इस पर दोस्त ने बताया कि अजीत देर रात करीब तीन बजे से ब्रजघाट से लापता है। वह अपने पुत्र देवेंद्र के साथ ब्रजघाट के लिए चल दिया।

बुलंदशहर भूड़ चौराहे पर चारों दोस्त उसके पुत्र की कार के साथ खड़े मिले। इसके बाद सभी ब्रजघाट पहुंचे और अजीत की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 24 मई को उसने गढ़मुक्तेश्वर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। रमेश चंद्र ने बताया कि उसके पुत्र के मोबाइल व सीसीटीवी कैमरे में चारों की मौजूदगी दर्शाया गई है। उसने पुत्र की हत्या कर शव को कहीं छुपाने की आशंका जाहिर करते हुए चारों दोस्तों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि लापता युवक की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें