फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक निकला 'चोर': गहने व नकदी से भरा बैग लेकर भागा, महिला बोली- एक बैग नहीं लौटाया

Fri, 22 May 2026 02:08 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

 शुक्रवार सुबह मोहसिना का गहने व नकदी से भरा बैग ई-रिक्शा चालक ले भागा। उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा और पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के पास एक महिला का गहने व नकदी से भरे बैग को ई-रिक्शा चालक ले भागा। महिला ने चालक की आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

जिला बुलंदशहर के गांव बरौली वासुदेवपुर निवासी मोहसिना ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ शुक्रवार की सुबह पिलखुवा की देहपा पुलिया से ई-रिक्शा में हापुड़ जाने के लिए सवार हुई थीं। चालक ने एक बैग ऊपर और दो बैग उनके पास ई-रिक्शा में रख दिए। 

हापुड़ पहुंचने पर वह ऑटो का इंतजार करने लगीं। इसी बीच ई-रिक्शा चालक ने उनके दो बैग तो उन्हें लौटा दिया। जबकि उनका एक बैग ई-रिक्शा में ही रह गया। उन्होंने आसपास चालक को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम महिला का बैग ई-रिक्शा में पिलखुवा या हापुड़ में छूटने की जांच करा रही है। ई-रिक्शा में बैठी महिला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। रिक्शा नंबर के आधार पर चालक की पहचान भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें