फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में 11765 डुप्लीकेट मतदाताओं के कटेंगे नाम

Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। राज्य निर्वाचन चुनाव आयोग के निर्देश पर जनपद में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम में अभी तक 11765 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। सत्यापन के बाद इनके नाम मतदाता सूची से अन्य दूसरी जगह से (विलोपन) काटे जाएंगे। हालांकि, इससे पूर्व हुए सत्यापन में जिले में 169550 डुप्लीकेट वोटर मिले थेे। इसमें से अब तक 43710 का सत्यापन हो चुका है।
विज्ञापन

आयोग के डाटा के अनुसार, जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए अभी करीब 7.43 लाख मतदाता हैं। पिछले दिनों आयोग ने जिले में एक सूची भेजी थी, इसमें आयोग ने 169550 डुप्लीकेट मतदाता का सत्यापन करने के आदेश दिए थे। इन मतदाताओं के नाम, पिता का नाम और लिंग को लेकर उसी ब्लॉक में दो-दो बार नाम सूची में दर्ज हैं। इसलिए आयोग इनका सत्यापन करा रहा है। इसके बाद 402 बीएलओ सत्यापन के कार्य में जुटे हुए हैं।
सत्यापन में अभी तक हापुड़ विकास खंड क्षेत्र में 7284, धौलाना में 7587, सिंभावली में 13474 और गढ़मुक्तेश्वर में 4177 मतदाता जांच के बाद सही पाए गए हैं, जबकि अन्य डुप्लीकेट मिले मतदाताओं के नाम सूची से काटने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, हालांकि अभी हापुड़ में 16.30 प्रतिशत, धौलाना में 20.22 प्रतिशत, सिंभावली में 58.62 प्रतिशत और गढ़मुक्तेश्वर में 19.11 प्रतिशत ही सत्यापन का कार्य पूरा हो सका है। मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि अभी तक जनपद में घर-घर जाकर निर्वाचक गणना कार्ड भरने का कार्य 56 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। 29 सितंबर तक कार्य पूरा करने के लिए संबंधित बीएलओ व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विकासखंडों के अनुसार जिले का डाटा
विकास खंड का नाम आयोग से निर्धारित डुप्लीकेट वोटर डुप्लीकेट वोटर विलोपन कुल सत्यापन
हापुड़ 61927 2753 10097
धौलाना 44513 2049 8999
सिंभावली 31774 5153 18627
गढ़मुक्तेश्वर 31336 1810 5987

ऑनलाइन मिले 506 आवेदन
आयोग को ऑनलाइन रूप से फार्म में संशोधन के लिए हापुड़ में 146, धौलाना में 349 और गढ़मुक्तेश्वर में 11 आवेदन मिले हैं। इन ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें