फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नवरात्र के पहले दिन चमका बाजार, करोड़ों का हुआ कारोबार

Mon, 22 Sep 2025 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नवरात्र के पहले दिन जिले के बाजारों में काफी चहल पहल देखने को मिली। ग्राहकों ने ऑटो मोबाइल, सराफा व्यापार, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ों की जमकर खरीदारी की। व्यापारिक संगठनों का अनुमान है कि नवरात्र के पहले दिन करोड़ों का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन


पितृ पक्ष के दौरान बाजार सूने हो गए थे, लेकिन शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन बाजार में रौनक देखने को मिली है। सबसे ज्यादा कारोबार ऑटो मोबाइल का हुआ है। दिल्ली रोड स्थित टीवीएस एजेंसी के स्वामी आशीष त्यागी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन दोपहिया वाहन खरीदने के लिए लोगों ने पितृपक्ष में ही एडवांस बुकिंग करा दी थी। जिलेभर में टीवीएस के करीब 150 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। पूरे नवरात्र में 300 वाहनों के बिक्री का अनुमान है।

गढ़ रोड स्थित रोहन मोटर्स के जीएम मनोज चौधरी ने बताया कि उनके शोरूम से नवरात्र के पहले दिन 22 वाहनों की डिलीवरी हुई है। नवरात्र में खरीदारी के लिए अच्छी बुकिंग मिली है। दशहरा तक 100 से अधिक वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है। वहीं अन्य ऑटोमोबाइल शोरूम पर भी वाहनों की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन



सराफा बाजार में कम दिखी रौनक
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का कहना है कि महंगाई के चलते जरूरतमंद लोग ही खरीदारी के लिए सराफा बाजार पहुंचे। अधिकांश लोग धनतेरस और सहालग के सीजन तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। बाजार में रौनक कम ही रही है। वहीं, गोल मार्केट स्थित कपड़ा व्यापारी राकेश कुमार जैन का कहना है कि पितृ पक्ष के कारण पहले नवरात्र को पिछले दिनों की अपेक्षा अच्छी बिक्री हुई है। कपड़ा मार्केट में ग्राहकों की भीड़ रही है।

इलेक्ट्रानिक्स सामान की हुई बिक्री
इलेक्ट्रानिक कारोबारी मूलचंद गुप्ता का कहना है कि जीएसटी स्लैब में बदलाव के कारण अभी ग्राहक असमंजस की स्थिति में हैं। एसी, एलईडी, बैट्ररी, सिलाई मशीन जीएसटी में कटौती हुई हैं, बाकी अन्य उपकरणों के जीएसटी स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले नवरात्र को लोगों ने फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, एलसीडी, मिक्सर ग्राइंडर सहित अनेक तरह की वस्तुएं खरीदी है। अनुमान के मुताबिक, जिले में तीन करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ है। वहीं मोबाइल की दुकानों पर भी भीड़ रही।

सामान्य बाजार में भी रही भीड़
सामान्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को शहर के मुख्य बाजारों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही। गोल मार्केट में दोपहर और शाम को महिलाओं की काफी भीड़ थी। ऐसे में व्यापारी भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें