फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में 21,403 पहुंची डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या

Thu, 16 Oct 2025 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के तहत बृहस्पतिवार तक 21403 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं, इन सभी के नाम काट दिए गए हैं। वहीं, मतदाता सूची से नाम कटवाने से बचाने के लिए बीएलओ को आधार कार्ड की कॉपी और चार नंबर देने होंगे।
विज्ञापन

जनपद के गढ़, धौलाना, सिंभावली और हापुड़ विकास खंड में 428 मतदान केंद्र हैं। इसमें 1235 मतदान स्थल हैं। साथ ही 747567 मतदाता हैं। जिले में इन मतदाताओं का सत्यापन चल रहा है। निर्वाचन आयोग से जो सूची मिली थी, इसमें 1,69,550 डुप्लीकेट मतदाता थे। अब तक चारों विकास खंडों में 1,16,532 मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है, जो 68.73 प्रतिशत है। इसमें 21403 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता धौलाना में 6296, गढ़ में 6039, हापुड़ में 5153 और सिंभावली में 3915 मिले हैं, जबकि 94,675 डुप्लीकेट मतदाताओं ने अपने आधार कार्ड के अंतिम चार अंक दिए थे।
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर समान रूप से है तो मतदाता का नाम दूसरी जगह से काटा जाएगा। अभी बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। डुप्लीकेट मतदाता जांच के दौरान अपने आधार आधार कार्ड के अंतिम चार अंक भी दर्ज कराएं, जिससे कि उनका नाम नहीं कटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें