फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, पति-ससुर और जेठ को भेजा जेल

Thu, 16 Oct 2025 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को लाखन अंडरपास के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बीते चौदह अक्टूबर को अपनी बहू मोनिका की दहेज के लिए प्रताड़ना के बाद हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में गांव लाखन निवासी मनीष (पति), वुलकी उर्फ शीलकुमार (ससुर) और कपिल (जेठ) शामिल हैं। मृतका मोनिका की शादी चार जून 2025 को मनीष से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज से असंतुष्ट था और लगातार मारपीट कर पैसों की मांग करता था। घटना के बाद परिजनों के पहुंचने से पहले ही शव को मोर्चरी भेज दिया गया था।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस की सख्त निगरानी और सतर्कता का परिणाम है, तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें