फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डंपर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को मारी टक्कर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित जिंदल नगर के पास डंपर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालक की तलाश शुरू कर दी है। जबकि गंभीर रूप से घायल को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिलखुवा निवासी रितु शर्मा अपनी साथी उमा शर्मा निवासी गांव गालंद के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव गालंद से पिलखुवा लौट रही थी। रितु शर्मा के पुत्र का जन्मदिन था, इसलिए वह अपनी साथी के साथ केक लेकर घर लौट रही थी। जिंदल नगर पहुंचने पर डंपर ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उमा शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें