फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: पुरानी रंजिश में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग, गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

Tue, 17 Jun 2025 03:47 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला शिवनगर निवासी फूल सिंह ने पड़ोसी के घर में घुसकर कमरे में सो रही उनकी पुत्रवधु पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला शिवनगर निवासी फूल सिंह ने पड़ोसी के घर में घुसकर कमरे में सो रही उनकी पुत्रवधु पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने महिला को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

फूल सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल व मुकेश का साला उनसे व उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे उनकी पुत्रवधु सलोनी बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं। जबकि वह अपनी पत्नी के साथ मकान के बाहरी कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल व मुकेश का साला छत के रास्ते से उनके मकान में दाखिल हुए थे। इस दौरान आरोपियों ने उनकी पुत्रवधु पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। पुत्रवधु की चींख पुकार सुनकर वह व उनकी पत्नी जाग गए और पुत्रवधु के कमरे की तरफ दौड़े थे। 

इसके बाद सभी आरोपी छत के रास्ते से होते हुए यहां से भाग गए थे। उन्होंने पुत्रवधु को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी पुत्रवधु को मेरठ रेफर कर दिया था। इसके बाद यहां के चिकित्सकों ने उनकी पुत्रवधु को दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां उनकी पुत्रवधु का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि ससुर की तहरीर पर मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल व मुकेश का साला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें