फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बदलते मौसम में सूखी खांसी, जुकाम कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बदलते मौसम में सूखी खांसी और जुकाम मरीजों को परेशान कर रहा है। पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पताल की जनरल ओपीडी में ऐसे मरीजों की भरमार है। चिकित्सक दवाओं के साथ-साथ एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल त्यागी कहना है कि दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड, धूल-प्रदूषण के कारण सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बारिश भी सेहत बिगाड़ रही है। कई मरीज लंबे समय से सूखी खांसी और सिरदर्द से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। समय पर इलाज न होने पर बीमारी गंभीर रूप भी ले सकती है।

पहले जहां रोज ओपीडी में ऐसे 100 से 120 मरीज आते थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 250 से अधिक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि यदि लगातार खांसी, तेज सिरदर्द या बुखार की समस्या है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। ईएनटी डॉ. मोहिनी सिंह ने बताया कि इस मौसम में कान, नाक और गले का संक्रमण बढ़ रहा है। लोगों को ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। गले में खराश होने पर गर्म पानी के गरारे कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें