फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

Mon, 03 Jun 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगानगरी में मुंडन संस्कार के बाद स्नान के दौरान गंगा में डूबे कार चालक का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। गंगा का तेज बहाव भी चालक की तलाश में बाधक बना है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के गांव हिसाली निवासी सुनील कुमार कार चालक है। जो 30 मई को गाजियाबाद निवासी एक परिवार के साथ बच्चे के मुंडन संस्कार में ब्रजघाट आया था। मुंडन संस्कार के दौरान सुनील अन्य लोगों के साथ मुख्य घाट के निकट गंगा स्नान करने लगा। जो गहरे जल में जाने के दौरान तेज बहाव के चलते गंगा में डूब गया। पुलिस ने गोताखोर-मल्लाहों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। परिजन भी तभी से निजी गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश करा रहे हैं, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि गोताखोरों के जरिए युवक की तलाश कराई जा रही है। संभवत: जल्द ही युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें