फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शाम होते ही उड़ने लगते हैं ड्रोन, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के साथ ही सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर, तिगरी, राजपुर समेत कई गांवों में दहशत का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि शाम होते ही ड्रोन उड़ने लगते हैं। चमकती लाइटों वाले ड्रोन को देखकर लोग छतों पर जाने से डर रहे हैं। कुछ लोगों ने पत्थर फेंककर ड्रोन को गिराने की भी कोशिश की। नौबत यह है कि गांवों में पुलिस पहरा दे रही है। दर्जनभर गांवों में डर का माहौल बना है।

पिछले दो दिन से तहसील क्षेत्र के ग्राम अखापुर, हिरणपुरा, अल्लाबख्शपुर, बक्सर, राजपुर, तिगरी सहित आसपास के कई गांवों में रात होते ही अज्ञात ड्रोन उड़ते दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हैं। वहीं, क्षेत्र में तरह-तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं।
विज्ञापन


-रात में पहरा दे रही पुलिस-

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। शनिवार रात में गांव बक्सर, राजपुर, और आसपास के गांवों में एक ही रात में उड़ते हुए ड्रोन देखे जाने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर व गांव झड़ीना की आबादी में भी ड्रोन दिखने का दावा किया गया। ग्रामीणों ने इसे लेकर सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। पुलिस गांवों में पहरा दे रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ड्रोन चोरों द्वारा उड़ाए जा रहे हैं, ताकि घरों की लोकेशन, गतिविधियों और संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा सके। इससे पहले अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी गई थीं।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने कहा कि कोतवाली और सिंभावली पुलिस को मामले की सही ढंग से जांच का निर्देश दिया गया है। ड्रोन उड़ाने वालों के ठिकानों के बारे में जानकारी की जा रही है। जिसके लिए टीम का भी गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें