फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अब पटना मार्ग पर होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट

विज्ञापन
हापुड़ में मेरठ रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। अब मेरठ रोड पर एआरटीओ कार्यालय (उपसंभागीय कार्यालय) के स्थान पर पटना मार्ग पर बने नए एटीएस सेंटर पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट होंगे। प्रशिक्षण केंद्र के चालन परीक्षण क्षमता कार्य के संचालन के लिए अनुमति मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने भी अनुमति जारी कर दी है। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान होगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। मेरठ रोड पर उपसंभागीय कार्यालय के बाहर ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट होता है। इससे सड़क दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का टेस्ट सही प्रकार से हो, इसके लिए लखनऊ मुख्यालय ने नई व्यवस्था कर दी है।
एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने आदेश दिए हैं कि मैसर्स कपिल ट्रेनिंग कंपनी एटीएस सेंटर प्राइवेट लिमिटेड को प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) को औपबंधिक रूप से चालन परीक्षण कार्य संचालन के लिए अधिकृत किया गया है। गांव पटना में इस प्रशिक्षण केंद्र का पता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई से जिले में बनने वाले एलएमवी, एचएमवी, टू व्हीलर व ई-रिक्शा के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब डीजल टेस्टिंग का कार्य एआरटीओ कार्यालय के स्थान पर एडीटीसी प्रशिक्षण केंद्र पर किए जाएगा। बता दें कि जिले में प्रतिदिन 70 के आसपास नए और नवीनीकरण वाले ड्राइविंग लाइसेंस बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें