फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोहरे में ड्राइवर रास्ता भटका, खाई में पलटा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगौला स्थित पुलिया के पास कोहरे के कारण रास्ता भटका ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेन की मदद से ट्रक को खाई से निकलवाया।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद निवासी चालक सुनील कुमार कूरियर का सामान भरकर हरियाणा के मानेसर से उत्तराखंड के कांशीपुर जा रहा था। मोदीनगर रोड स्थित गांव नंगौला के पास पहुंचने पर चालक सुनील कोहरे के कारण रास्ता भटक गया। इसके बाद वह ट्रक को लेकर गांव नंगौला पुलिया के पास पहुंच गया। सही रास्ता न होने के कारण वह यहां ट्रक को पीछे करने लगा। इस दौरान उसका ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना सुनील ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी।
सूचना पर नंगौला चौकी प्रभारी जगतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्होंने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराकर खाई से बाहर निकलवाया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें