कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नए बाईपास पर रसूलपुर के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार का टायर अचानक फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
उत्तराखंड के नीलेश ओली अपनी कार से दिल्ली से उत्तराखंड जा रहे थे। रविवार की दोपहर बाद हाईवे 9 के नए बाईपास पर रसूलपुर के पास कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि वह मामूली रूप से घायल हो गया ।