पिलखुवा। न्यू सर्वोदय नगर मोहल्ले के लोगों को 15 दिन से पीने का पानी नहीं मिल रही है। आरोप है कि सड़क निर्माण एवं आईजीएल कंपनी द्वारा पानी की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जिस कारण पानी की आपूर्ति नहीं पा रही है।
इसी से गुस्साई महिलाओं ने प्रदर्शन कर पाइपलाइन दुरूस्त कराने की मांग की है।
महिलाओं ने बताया कि डूड़ा विभाग द्वारा सड़क का निर्माण और आईजीएल कंपनी द्वारा गैस की पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि पानी आपूर्ति की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले की जानकारी नहीं है। संवाद