फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट: डॉ फारूक से पूछताछ के बाद जांच एजेंसियों ने किया रिहा, अल फलाह यूनिवर्सिटी में ली थी शिक्षा

Tue, 18 Nov 2025 05:59 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में जांच टीमों ने डॉ. फारूक अहमद डार से कई तकनीकी और नेटवर्क संबंधित सवाल किए, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वह अब परिवार के साथ कश्मीर में हैं। एजेंसियां मामले की कड़ियों की पड़ताल जारी रखे हुए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लाल किला कार धमाका मामले की जांच के सिलसिले में जीएस मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फारूक अहमद डार को कुछ दिन पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन अब जांच टीमों ने पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में हैं।

विज्ञापन


गौरतलब हैं कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें 13 नवंबर की रात पिलखुवा स्थित कॉलेज परिसर से हिरासत में लिया था। उन पर जांच का पहिया इसलिए चला था क्योंकि पूछताछ में सामने आया था कि उनका नाम मुजम्मिल शकील गनई नाम के संदिग्ध से जुड़ी नेटवर्क के दस्तावेजों में आया था। 

यह भी बताया गया है कि डॉ. फारूक का मेडिकल प्रशिक्षण हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हुआ था, जो जांच एजेंसियों की जांच में महत्वपूर्ण ध्यान में है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अब भी घटनाक्रम की गहन पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि उनकी पूछताछ से कई तकनीकी दस्तावेज, संबंध-नेटवर्क और अन्य पहलुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

 
हालांकि, फिलहाल किसी नए आरोप-गिरफ्तारी की सूचना सार्वजनिक नहीं हुई है। कॉलेज प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि वह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहा है और आगे की कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया में भी सक्रिय रहेगा। अस्पताल के उपनिदेशक मनोज कुमार सिसोदिया ने पुष्टि की है कि डॉ. फारूक को औपचारिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें