पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पवला में नामकरण संस्कार के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब समारोह में मौजूद युवक तमंचा लोड कर रहा था और गोली अचानक चल गई।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पवला में नामकरण संस्कार के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब समारोह में मौजूद युवक तमंचा लोड कर रहा था और गोली अचानक चल गई। पुलिस के अनुसार, तुषार अपनी भांजी के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए अपने दोस्त केशव को बुलंदशहर से साथ लाया था।
विज्ञापन
समारोह के बीच केशव के बहनोई अजय तोमर तमंचा लोड कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई जो सीधे केशव के पेट में लगी। घायल को तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
परिजनों ने अजय तोमर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अजय तोमर को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तमंचे की जांच कराई जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।