फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

Mon, 14 Oct 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता द्वारा दहेज में कार व 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। विवाहिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसके गांव निवासी व्यक्ति का भांजा तरुण निवासी अमर कॉलोनी ज्योतिनगर दिल्ली अधिकतर गांव में ही रहता था। जिसके चलते उसके व तरुण के बीच प्रेम संबंध हो गए। 29 जनवरी 2024 को आरोपी शादी करने के उद्देश्य से उसे भगाकर ले गया था।

इसके बाद 31 जनवरी को उसने व आरोपी ने कोर्ट मैरिज कर ली। इससे पहले उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद दहेज में कार व 20 लाख रुपये अतिरिक्त मांग कर पति तरुण, सास अनीता, ससुर सुरेश, देवर निखिल व ममिया ससुर अमरीश उर्फ बोबी उत्पीड़न कर उसकी पिटाई करने लगे। पांच सितंबर 2024 को ससुराल पक्ष के लोग उसे उसके गांव के रहने वाले अमरीश उर्फ बोबी के यहां ले आए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से गले में पड़ी चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज की मांग कर मारपीट कर हत्या का प्रयास करने व जान से मारने की धमकी की धारा 85, 115(2), 351(2), 109, 3 व 4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें