फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किमी की दौड़ में हांफ गए दरोगा जी

Fri, 21 Apr 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हांफ गए दरोगा जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी के आदेशों पर शुक्रवार को क्षेत्र के 22 दरोगाओं का फिटनेस टेस्ट हुआ। पांच की किलोमीटर की रेस में अधिकतर दरोगा हांफ गए। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज इस टेस्ट में प्रथम रहे।
विज्ञापन


एसपी हेमंत कुटियाल के स्पष्ट आदेश हैं कि जो दरोगा फिट होंगे, उन्हें ही चौकियों का चार्ज दिया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह छह बजे पुलिस लाइन में सर्किल के 22 दरोगा एकत्र हुए।

पुलिस लाइन से शुरू होकर दौड़ विभिन्न मार्गों से होते हुए करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए फ्रीगंज रोड पर समाप्त हुई। इसे पूरा करने में अधिकतर दरोगाओं की हालत पस्त हो गई।
विज्ञापन


एक किलोमीटर पूरा करते-करते ज्यादातर दरोगा पसीना-पसीना हो गए। दौड़ के दौरान दरोगा बीच बीच में पानी पीते नजर आए।

इस पूरी दौड़ में रेलवे रोड चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार प्रथम रहे। जबकि राकेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि इस प्रकार के फिटनेस टेस्ट आगे भी जारी रहेंगे। फिट दरोगाओं को ही चार्ज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें