फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, कर्मचारियों को दौड़ाया

Wed, 11 Sep 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित श्रीजैन कन्या पाठशाला में चार कुत्ते घुस आए, जिसमें एक पागल था। कर्मचारी और छात्राओं को देखते ही वह काटने को दौड़ा। जिसके कारण सभी कक्षाओं के गेट बंद करा दिए गए। कर्मचारियों ने किसी तरह कुत्तों को खदैड़ा, बाहर लोगों ने उसे पीटकर मार डाला। दोपहर में ही स्कूल की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

विद्यालय में कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं चल रहीं थी। दोपहर करीब 11 बजे पागल कुत्ता स्कूल में घुस आया, जो कर्मचारियों के पीछे काटने को भागने लगा। कर्मचारियों ने अपने बचाव में लाठी डंडे उठा लिए, लेकिन कुत्ता कक्षाओं की और दौड़ पड़ा।

इससे छात्राओं में चीख पुकार मच गई। प्रधानाचार्या पारूल त्यागी ने कक्षाओं के गेट बंद करा दिए। किसी तरह कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन फिर वह अंदर आ गया। छात्राओं की जान को खतरा देख प्रधानाचार्या ने डीआईओएस को सूचना देकर दोपहर करीब साढ़े 11 बजे स्कूल की छुट्टी कर दी।
विज्ञापन


पागल कुत्ते ने बुलंदशहर रोड पर कई लोगों को काट लिया। इससे गुस्साए लोगों ने कुत्ते को पीटकर मार डाला। प्रधानाचार्या पारूल त्यागी ने बताया कि यहां आवारा कुत्तों को काफी आतंक है, जिन्हें पकड़वाने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को भी पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें