फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना में कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, दिल्ली रेफर

Mon, 15 Apr 2024 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। गर्मी बढ़ने के बाद कुत्तों और बंदर खूंखार होते जा रहे हैं। लोगों पर हमला करने की घटनाएं बढ़ गई हैं। धौलाना कस्बे में सोमवार को एक कुत्ते ने दो बच्चों समेत पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। गहरे घावों को देखते हुए पांचों को दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। कस्बे के लोगों ने कुत्ते का पीछा किया तो वह भाग गया। इससे आसपास के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


कस्बा धौलाना स्थित बड़ा मोहल्ला में सोमवार सुबह लोग घरों के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ते ने काटने शुरू कर दिया। सबसे पहले कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही शाहिद की 13 वर्षीय पुत्री सिमरन को काटा। उसके दाहिने पैर में गहरा जख्म हो गया। बच्ची चिल्लाई तो कुत्ता भाग निकला। इसके बाद कुत्ते ने एक के बाद एक बड़ा मोहल्ला और आसपास के क्षेत्र में चार और लोगों को अपना शिकार बनाया। इनमें महेंद्र की पत्नी कमलेश (49), मोमीन (42) पुत्र सलमान, आंचल (10) पुत्र सुभाष व इस्तयाक (38) पुत्र सनोवर शामिल हैं। सभी घायलों के गहरे घाव हैं। इलाज के लिए सभी धौलाना सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांचों को दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



कुत्ते के काटने से लोगों में दहशत

बड़ा मोहल्ला के आसपास कुत्ते ने करीब डेढ़ घंटे में लोगों को काटकर घायल किया। लोगों ने शोर मचाया तो कुत्ता भाग निकला, इसके बाद काफी दूर तक उसका पीछा किया गया। लेकिन लोग उसे नहीं पकड़ पाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुत्ते ने जिस तरह से लोगों पर हमला किया, उससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह पागल था। ऐसे में लोगों में अधिक दहशत है और लोग बच्चों को लेकर घरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन




एंटी रैबीज के लिए 68 मरीज पहुंचे सीएचसी

धौलाना सीएचसी में सोमवार को कुल 68 मरीज एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। इनमें 27 मरीजों को कुत्तों ने काटा था, जबकि कुछ बंदरों के हमले में घायल हो गए थे। चिकित्सकों की माने तो तापमान बढ़ने के कारण कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। ऐेसे में झुंड में कुत्ते दिखाई दें तो एहतियात बरतें। वहीं हापुड़ सीएचसी व अन्य अस्पतालों में 320 लोग अस्पताल में एंटी रैबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे।
कोट -

सभी अस्पतालों में एंटी रैबीज की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में हैं। मरीजों को विशेष रूप से उपचार दिया जा रहा है। लोगों को चाहिए कि कुत्ते या बंदर काटने पर लापरवाही न करें और तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचें। - डॉ. सुनील कुमार त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें