फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिवाली पर अस्पतालों में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिवाली पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। साथ ही विभिन्न स्थानों पर 25 एंबुलेंस भी तैनात की जाएंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर पांच से सात मिनट के भीतर राहत कार्य शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर आहूजा ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के अधीक्षकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान पटाखों से झुलसने और अन्य हादसों में घायल होने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए सीएचसी और जिला अस्पताल में विशेष इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही अस्पतालों में अस्थायी बर्न यूनिटें भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें