फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गृहकर की समस्या का होगा निस्तारण, बोर्ड बैठक में शामिल होंगे डीएम

Fri, 22 Aug 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शुक्रवार को व्यापार बंधुओं की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई, इसमें डीएम अभिषेक पांडेय ने गृहकर की समस्या का निस्तारण करने के लिए नगर पालिका की आगामी बोर्ड बैठक में स्वयं मौजूद रहने की बात कही। साथ ही संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने कहा कि ब्रजघाट का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए जो भी काम चल रहे हैं उन्हें समय पर पूरा करें। बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने गोल मार्केट में एक नर्सिंग होम के बाहर अवैध अतिक्रमण हटवाकर पार्किंग बनाने की मांग रखी। इस पर डीएम ने पालिका के ईओ को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहरवासियों पर गृहकर थोपा जा रहा है। इस पर डीएम ने कहा कि जो शासनादेश आया है, उसी के अनुसार टैक्स लगाते हुए इसे जल्द लागू किया जाए। डीएम ने कहा कि अगली बोर्ड बैठक में मैं स्वयं मौजूद रहूंगा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल ने नवीन मंडी स्थल स्थित बंद पड़े वेयर हाउस को पुन: चालू कराने की मांग रखी। बताया गया कि वेयरहाउस सहित कई दुकानों की नीलामी इसी माह 25 तारीख को होगी। इस पर संजय अग्रवाल ने कहा कि बहुत ऊंचे दामों पर व्यापारी दुकान व गोदाम लेने में असमर्थ हैं। इसलिए नीलामी को कम कीमत से शुरू कराया जाए। वहीं, ततारपुर बाईपास पुल के बीच हापुड़ को आने वाली रोड पर पथ प्रकाश की मांग की गई। इस पर जिला पंचायत के एएमए ने बताया कि विभाग के पास इस मद में अभी बजट नहीं है। डीएम ने कहा कि इस काम को जरूर कराया जाएगा। इसके लिए बजट की जल्द व्यवस्था होगी। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पिलखुवा नगर अध्यक्ष संतोष गोयल ने स्थायी बस स्टैंड की मांग रखी, इस पर एआरएम ने बताया कि अस्थायी बस स्टैंड बनाते हुए दो कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। डीएम ने अगले माह स्वयं पिलखुवा का निरीक्षण करने की बात कही। बैठक में मनीष गर्ग नीटू, प्रवीण कुमार वर्मा, संजय कंसल, बिजेंद्र गर्ग, प्रभात अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें