फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द और शांति के साथ मनाएं होली : डीएम

Mon, 10 Mar 2025 08:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डीएम प्रेरणा शर्मा व एसपी ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। जिसमें होली के त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि होली व ईद के अवसर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी तहसीलों के एसडीएम और सीओ अपने-अपने स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कराए।

डीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि होलिका दहन के स्थल पर तार उचित दूरी पर हों। ऐसा ना हो की होलिका दहन से किसी स्थान पर तारों के कारण किसी प्रकार की अनहोनी की घटना होने पाए। अधिकारियों ने दोनों संप्रदायों के धर्म गुरुओं से होली को सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें