फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब! मैं जिंदा हूं, जमीन दिला दो

Sat, 13 Feb 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ तहसील के आलमनगर गांव में जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन दूसरे के नाम दर्ज किए जाने के मामले में डीएम ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद डीएम ने एसडीएम गढ़ को जांच सौंपी तो मामला खुलकर सामने आ गया। शुक्रवार को प्रतिदिन सुबह 10 से बारह बजे तक होने वाली जनसुनवाई में गढ़ तहसील के आलमनगर निवासी बनारसी डीएम से मिला।

उसने डीएम को बताया कि वह जिंदा है, जबकि तहसील के कर्मचारियों ने उसे मृत दिखाकर गांव के ही सचिन के नाम उसकी जमीन दर्ज करा दी।

डीएम ने मामले की जांच एसडीएम गढ़ केबी सिंह को दी और तत्काल रिपोर्ट देने को कहा। एसडीएम ने जांच में पाया कि जमीन बनारसी के नाम ही थी और वह जिंदा है, उसे मृत दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम की रिपोर्ट पर डीएम अनिल ढींगरा ने लेखपाल ईशपाल और प्रभारी राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद द्वितीय को निलंबित कर दिया।

नौ जनवरी 2015 के आदेश के जमीन दूसरे के नाम करने के आदेश को निरस्त कर दिया। डीएम की इस कार्रवाई से तहसील के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।

डीएम ने कहा कि इस तरह का अगर कोई मामला पुन: आता है तो तुरंत एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें