कांवड़ व्यवस्था को देखकर लौट रहे डीएम अभिषेक पांडेय ने रुककर घायल को तत्काल अपनी एस्कोर्ट गाड़ी से सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को इस संबंध में जानकारी देते हुए बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।
हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-09 पर उपैड़ा कट के पास एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई। ब्रजघाट से कांवड़ व्यवस्था को देखकर लौट रहे डीएम अभिषेक पांडेय ने रुककर घायल को तत्काल अपनी एस्कोर्ट गाड़ी से सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम डीएम अभिषेक पांडेय कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करते हुए सिंभावली की तरफ से हापुड़ आ रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव उपैड़ा के पास पहुंचे तो अचानक उन्होंने देखा कि सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने चालक को कार रोकने को कहा। मामले की जानकारी की तो पता चला कि एक महिला थ्री व्हीलर से उताकर सड़क पार कर रही थी इसी बीच एक अज्ञात कैंटर ने टक्कर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। डीएम ने आनन-फानन घायल महिला को अपनी एस्कोर्ट से सीएचसी हापुड़ भिजवाया और मुख्य चिकित्साधिकारी को इस संबंध में जानकारी देते हुए बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए।
घायल महिला की पहचान उपैड़ा निवासी सुनीता के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए थे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।