फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गोद लिया है गांव फिर भी गंदगी-जलभराव

Thu, 01 Sep 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गांव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
क्षेत्र के ट्याला गांव को भले ही डीएम ने सालों से गोद ले रखा है लेकिन इस गांव के लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर हैं। जर्जर सड़क-गंदगी और जलभराव एक तरह से इस गांव की पहचान बन गई है। आलम यह है कि लोगों में जलजनित बीमारियां फैल रही है।
विज्ञापन


फिर भी शिकायत के बाद अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। ट्याला गांव में मुख्य मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। इसके चलते बदबूदार पानी ओवरफ्लो होकर रास्ते पर निकल रहा है।

स्कूली बच्चों को आने-जाने के साथ दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव निवासी गफ्फार का कहना है कि इस स्थिति में लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीण रास्ते में गिरकर घायल हो रहे हैं। गंदगी के कारण लोगों में बीमारियां होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो सका है। जिसे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग उठाई है। शिकायत करने वालों में अफजाल, सोहनलाल सैनी, महेश, जावेद, रहमत, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें