फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दो पक्षों की शिकायत पर डीएम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बिलहारा में दो पक्षों के बीच खेत से मिट्टी उठाने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडे मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की और मामले का निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन


बता दें कि गांव के रहने वाले दो किसानों के बीच काफी समय से मिट्टी उठाने को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। इस मामले में राजस्व टीम पर भी आरोप लगा। किसान ने डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जिसे संज्ञान मे लेकर डीएम अभिषेक पांडे अधीनस्थों को साथ लेकर गांव के जंगल में पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों को भी बुला लिया गया। जानकारी मिलते ही एसडीएम अंकित कुमार भी वहां पहुंच गए। डीएम ने दोनों पक्षों से वार्ता की। राजस्व विभाग से पैमाइश कराने और दोनों पक्षों से हुई वार्ता के बाद मामला सुलझ गया। डीएम द्वारा की गई कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें