फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए बूथों को दुरुस्त करने के निर्देश

Sat, 24 Sep 2016 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शनिवार को गढ़ रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधान सभा चुनाव के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को बूथों पर व्याप्त खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने विधान सभा चुनाव के दौरान
विज्ञापन


तीनों विधान सभाओं में आदर्श बूथ बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बूथों पर व्यवस्थाओं का खास तौर पर ध्यान रखा जाए। बिजली, पानी और दूसरी मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।

अधिकारी इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने आधार कार्ड को सभी पेंशन व सरकारी योजनाओं से जोड़ने और गांवों में शौचालयों के सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ कुणाल सिल्कू, एडीएम रजनीश राय, एसडीएम मीनू राणा व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि रविवार को विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया जाएगा। रविवार को सभी पदाभीत अधिकारी और बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रविवार को विशेष बूथ दिवस और पल्स पोलियो दिवस होने के कारण स्कूल खुले रखने के आदेश दिए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि धौलाना के 10 शिक्षकों ने बीएलओ संबंधित कागजात नहीं लिए हैं और लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि लापरवाह शिक्षकों के लिए यह अंतिम चेतावनी है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर से इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें