फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीएम ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Wed, 08 Jan 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने पालिका क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए गए निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, गंगानगरी में लगाई गई जेट्टी बैरिकेडिंग, गोशाला का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम साक्षी शर्मा, पालिका ईओ मुक्ता सिंह, ऊर्जा निगम के एसडीओ अंकित कुमार को साथ लेकर डीएम ने रिफ्यूजी कॉलोनी, ब्रजघाट के वार्ड 15, रामलीला मैदान रोड व अन्य स्थानों पर कराए गए कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। यदि कराए गए निर्माण कार्यों में समय से पूर्व कोई भी परेशानी सामने आती है, तो जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में स्थित उपनिबंधक कार्यालय में पहुंचकर खरीद-फरोख्त व अन्य कार्यों के लिए स्टांप ड्यूटी के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा गोशालाओं में गोवंशों के रखरखाव, सर्दी से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और रैन बसरों में निराश्रितों को पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें