फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, मेले की तैयारियों में तेजी लाने के दिए आदेश

Sat, 27 Sep 2025 02:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर अधिकारियों द्वारा तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, विधायक हरेंद्र तेवतिया समेत जनपदीय अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर अधिकारियों द्वारा तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर, विधायक हरेंद्र तेवतिया समेत जनपदीय अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया। मेले की तैयारियों के संबंध में अपर जिला पंचायत अधिकारी से नक्शे के माध्यम से जानकारी की। इस दौरान डीएम ने मेले को बेहतर तरीके से लगाए जाने के लिए स्थानीय लोगों के भी सुझाव लेने की बात कहीं है। इसको लेकर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य स्नान इस बार पांच नवंबर को होगा। चार नंवबर की शाम को यहां पर दीपदान होगा। यानि 20 अक्टूबर को होने वाले दीपावली के पर्व के बाद यहां पर श्रद्धालुओं का आगमन तेजी से शुरू हो जाएगा। इस राजकीय मेले को जिला पंचायत के माध्यम से लगाया  जाता है। मेले की तैयारियों को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। शनिवार को डीएम काफिले के साथ सर्व प्रथम कच्चे घाट लठीरा पहुंचे। 

यहां पर गंगा मां का पूजन किया और उसके बाद मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस बार बाढ़ आने से गंगा का कटान अत्याधिक होने से मेला मेरठ जनपद की ओर लगाए जाने को लेकर तैयारी होने पर जानकारी की गई। यहां पर डीएम को बताया गया है कि गंगा का कटान होने से मेला स्थल का स्वरुप ओर साल की तुलना में अत्याधिक बदल गया है। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां मुख्य मेला लठीरा गांव के निकट लगेगा वहीं दूसरी पशु मेला कच्चे घाट के निकट लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें