फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला सुरक्षा को मिलेगा नया ठिकाना, अपनी जमीन पर बनेगा थाना

Thu, 25 Sep 2025 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

हापुड़ जिले के महिला थाने के लिए स्थायी भवन हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश एडीजी भानू भास्कर ने एसपी ज्ञानंजय सिंह को दिए हैं। थाने के जल्द स्थानांतरण की प्रक्रिया शासन की स्वीकृति के बाद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़। डायट परिसर के अस्थायी भवन में संचालित जिले का महिला थाना जल्द ही अपनी जमीन से संचालित होगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद एडीजी भानू भास्कर ने एसपी ज्ञानंजय सिंह को इसके लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी बृहस्पतिवार सुबह मिशन शक्ति 5.0 अभियान को गति देने के लिए यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डायट परिसर स्थित महिला थाने का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियान की गतिविधियों की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव, वार्ड, स्कूल व कॉलेज तक पहुंचाया जाए। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से मिशन शक्ति 5.0 के तहत बीते तीन दिनों में की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ थाने के विभिन्न रजिस्टरों, दस्तावेजों और अभियान से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने एसपी ज्ञानंजय सिंह को निर्देश दिए कि महिला थाने की स्वीकृति मिल चुकी है। ऐसे में जल्द से जल्द शहर परिक्षेत्र में ही जमीन को चिन्हित कर अवगत कराएं, ताकि थाने को यहां से स्थानांतरित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान एएसपी विनीत भटनागर, सीओ सिटी वरुण मिश्रा और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें